Santosh-Rungta-Holi-Milan

santosh rungta group

भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट तथा साइंस कॉलेज के फैकल्टी मेम्बर्स तथा स्टाफ हेतु होली मिलन का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण के चित्र पर रंग-गुलाल अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रुप के चेयरमेन संतोष रूंगटा ने कहा कि होली पर्व समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द का वातावरण बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने समस्त उपस्थितजनों को ‘हैप्पी एण्ड सेफ होली’ मनाने हेतु अपनी शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर फैकल्टी मेम्बर्स तथा स्टाफ ने उत्साह के साथ जमकर रंग-गुलाल खेला और एक-दूसरे को होली की शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *