भिलाई। स्टूडेंट्स को भविष्य की विभिन्न संभावनाओं तथा समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से संतोष रूंगटा कैम्पस में स्टूडेंट्स द्वारा आर इग्नाइटेड माइंड्स (रिम) कार्यक्रम की शुरूआत की गई। संतोष रूंगटा समूह के डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के प्रतिभाशाली आॅत्रप्रीनर तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को कैम्पस के छात्र-छात्राओं से रूबरू कराकर इन शख्सियतों के उल्लेखनीय कार्य को रेखांकित करते हुए युवा स्टूडेंट्स को प्रेरित करना है।












