भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में भावी शिक्षिकाओं ने फेयरवेल पार्टी सायोनारा में खुब एन्जॉय किया। अवसर था बीएड दूसरे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स द्वारा अपने सीनियर्स चौथे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को दी गई फेयरवेल पार्टी। फेयरवेल पार्टी के इस इवेंट को ‘सायोनारा’ नाम दिया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कॉलेज प्रबंधन समिति के चेयरमेन के. पटेल ने अपने उद्बोधन में बी.एड. प्रशिक्षुओं को अध्ययन उपरांत एलुमनी के रूप में जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया।












