भिलाई। मैथेमैटिक्स एंड स्टेटिस्टिक्स अवेयरनेस मंच 2019 तक तहत श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में गणित विभाग द्वारा गणित एवं सांख्यिकी जागरूकता महीना मनाया गया। इसमें सभी एम.एस.सी. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्याथिर्यों ने भाग लिया तथा अप्रैल महीने में गर्मी के बढ़ते तापमान पर ग्राफ बनाकर चार्ट प्रस्तुत किया गया। जिसमें कि अप्रैल महीने में दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी को दर्शाया गया है, इसकी सहायता से हम आने वाले मौसम का पूर्वानुमान कर सकते हैं तथा विद्याथिर्यों को गणित एवं सांख्यिकी में कुशल बनाया जा सकता है।












