भिलाई। वर्तमान में कबीर की प्रासंगिकता पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन स्वरूपानंद महाविद्यालय में 15 जून को किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षक चेतना नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ प्रभु चौधरी आयोजन के विषय वक्ता होंगे। इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की अध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनीषा शर्मा, कल्याण महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ सुधीर शर्मा, महिला महाविद्यालय की हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ निशा शुक्ला एवं वासुदेव पाटणकर कन्या महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ यशस्वी ध्रुव अन्य वक्ता होंगे।












