भिलाई। पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित आर.एस.आर रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज, रूंगटा डेंटल कॉलेज, रूंगटा साइंस कॉलेज व रूंगटा इंस्टिट्यूट आॅफ फार्मास्युटिकल साइंसेस में योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमे समूह के गुरुजन, विद्यार्थीगण, व अन्य कार्यालीन स्टाफ ने योग प्रशिक्षण प्राप्त किया और योग गुणों से पारंगत हुए । योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक विकास के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल किये।इस वर्ष योग फॉर हार्ट थीम के तहत योगाभ्यास कराया गया अत: योगाभ्यास में विशेष रूप से हृदय सम्बन्धी आसन कराये गए।












