भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपना योगदान करते हुए अस्पताल परिसर में पौधे लगाए। मेडिकल सुपरिंटेन्डेंट डॉ संजय गोयल ने इस अवसर पर कहा कि तापमान में लगातार हो रही वृद्धि, निरंतर प्रदूषित हो रही हवा एवं ओजोन की परत में हो रही क्षति के मद्देनजर यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को बचाने में व्यक्तिगत एवं सामूहिक भागीदारी दें।












