भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी में दस दिवसीय योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम, योग प्रशिक्षक अरूण अग्रवाल (बिहार योग विद्यालय से प्रशिक्षित एवं वर्तमान में कबीर आश्रम में योग प्रशिक्षक है) द्वारा संचालित किया जा रहा है। ये कार्यक्रम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक रहेगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ एवं निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह तथा अतिरिक्ति निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव भी भाग ले रहे हैं।












