भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों को पर्यावरण संरक्षण के लिए 5000 रुपए तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए 15000 रुपए प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही स्कूलों की दीवारों पर लिखे गए विज्ञापनों को मिटाकर वहां शिक्षाप्रद बातें लिखवाई जाएंगी। शौचालय, पानी और जर्जर इमारतों की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। यह बातें महापौर-विधायक देवेन्द्र यादव ने प्राचार्यों की बैठक में कही। बैठक में आयुक्त एसके सुंदरानी तथा जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल भी उपस्थित रहे।












