भिलाई। आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल आईबीएस पुणे की निदेशक ज्योति तिलक ने उच्च शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि हम बच्चों से उनकी मौलिकता, उत्सुकता और सोचने की क्षमता छीन रहे हैं। बच्चे मार्क्स मशीन बन गए हैं। मुम्बई में 26/11 को हुए आतंकी हमले के दौरान होटल ताज के कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित कार्यसंस्कृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था और कार्य के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है।












