भिलाई। मिसेज यूनिवर्स की फाइनलिस्ट शिखा साहू का मानना है कि बड़ा लक्ष्य साधना हो तो जहां से भी अवसर मिले शुरुआत कर देनी चाहिए। 2017 में प्राइड आफ छत्तीसगढ़ से अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाली शिखा साहू फिलहाल मिसेज डिवा इंटरनेशनल में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में हैं। अपने निवास पर इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिये यह सफर आसान नहीं रहा। पर पति के प्रोत्साहन एवं स्वयं की मेहनत से वे धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहीं।












