दुर्ग। साइंस कालेज दुर्ग के एनसीसी प्रभाग ने 20वां कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डी सिद्दीकी ने प्रेरणात्मक व्याख्यान दिया और कहा कि वीर सपूतों के शौर्य को हमेशा याद रखा जाएगा। डॉ राजेन्द्र चौबे विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र ने वीर सपूतों को नमन करते हुए युद्ध और शांति के बारे में बताया। उन्होंने कैडेट्स को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स को डाकुमेन्ट्री फिल्म भी दिखाया।












