भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा बी.कॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। स्वरुपानंद महाविद्यालय बी.कॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा जिसमें 44 विद्यार्थी प्रथम श्रेण्ी में उत्तीर्ण हुये तथा शेष विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। महाविद्यालय की प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थी- तारनी कोसमा 84, लोकेश्वरी 82, युकृति रानी तिवारी 81.6, शुभांश देवांगन 80.83, शुभम गोस्वामी 80.33, बबली यादव 79.33, अस्मिता तेडस 78.66 प्रतिशत रहा।












