भिलाई। किसी भी कार्य को करने के लिए अच्छी सेहत का होना जरूरी है। खेलजीवन पर भी यही बात लागू होती है। पहले अपने फिटनेस पर ध्यान दें और उसके बाद स्किल को निरंतर इम्प्रूव करें। सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। उक्त बातें भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जेहरा हसन ने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित सेक्टर लेवल बैडमिन्टन प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहीं। इस प्रतियोगिता का आयोजन महिला एवम पुरुष दोनों वर्गों में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 10 एवं पुरुष वर्ग की 13 टीमें भाग ले रही हैं।












