भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी में 29 अगस्त को ‘लीनियर एलजेब्रा एण्ड इट्स एप्लीकेशन’ पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाब यूनिवर्सिटी के गणित के एसोसिएट प्रो. डॉ. विकास बिष्ट ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से किया। उन्होंने कहा कि लीनियर एलजेब्रा मैट्रिक्स पर आधारित होता है।
उन्होंने मैट्रिक्स का डायगोनल वैल्यू निकालना, अपर एवं लोवर डायगोनल में वैल्यू निकालना एवं उसको क्रेमर रूल से आसानी से हल करना सिखाया।












