भिलाई। एमजे कालेज की एनएसएस इकाई ने दो सप्ताह तक महाविद्यालय परिसर के साथ साथ संलग्न आवासीय कालोनियों में स्वच्छता अभियान चलाया तथा रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इसके बाद खाली हुए स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सफल प्रयास किए। एनएसएस की सहायक अधिकारी शकुंतला जलकारे के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने आज महाविद्यालय परिसर से खरपतवार हटाए तथा फलों के पेड़ लगाए।












