भिलाई। राज्य स्तरीय खेल अलंकरण समारोह में अलंकरण पाने छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के खिलाड़ियों का गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सम्मान किया। साइकिल पोलो खिलाड़ी अपने कोच व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ उनसे मिले थे। श्री साहू ने कहा कि साइकिल पोलो में प्रदेश की टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यह गर्व का विषय है कि टीम में हमारे जिले के खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है। उल्लेखनीय है कि साइकिल पोलो के खिलाड़िय़ों को खेल अलंकरण में कुल 15 लाख 17 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है।












