भिलाई। सेक्टर 2 स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। स्कूल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत ड्राइव का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों सहित समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरुक बनाने को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के निर्देश के अनुसार यह कार्यक्रम स्कूल में आयोजित किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा 1 सितंबर से शुरू हुआ, जो 15 सितंबर तक चला। इसके तहत स्कूल में 15 दिन तक अलग-अलग कंपटीशन और कार्यक्रम हुए। साथ ही विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वे स्कूल ही नहीं बल्कि अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखेंगे।












