दुर्ग। शासकीय वा.वा.पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के द्वारा माइक्रोटीचिंग (सूक्ष्मशिक्षण) का शुभारंभ किया गया। वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने बताया कि माइक्रोटीचिंग की अवधारणा सीखने और तकनीक के प्रयोग के सिद्धान्त पर आधारित है। इस विधि से शिक्षण अभ्यास और प्रभावी शिक्षक तैयार किए जा सकते हैं। इससे शिक्षक कार्य सुगम और आसान हो जाता है। विद्यार्थियों में निर्देशात्मक कौशल बढ़ता है।












