दुर्ग। शिक्षकों का सम्मान विद्यार्थियों की सफलता का मूलमंत्र है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने माता-पिता के पश्चात शिक्षक का सदैव सम्मान करना चाहिए। हम चाहे कितने भी विद्वान हों, हमें एक मार्गदर्शक की सदैव आवश्यकता होती है। शिक्षकों के अंदर निहित ज्ञान को विद्यार्थियों को स्वयं प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। ये उद्गार दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा ने आज विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर व्यक्त किए।












