भिलाई। इंदु आईटी स्कूल में कक्षा नर्सरी, केजी-वन, केजी-टू के नौनिहालों द्वारा दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई के इस पर्व पर शिक्षकों ने रामायण के सभी आदर्श पात्रों – श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान का अभिनय करते हुए दशहरे के पर्व का महत्व बताया। बच्चों ने भी सभी पात्रो का मुखौटा लगाकर इसमें अपनी भागीदारी दी।












