भिलाई-3। डॉ. खूबचंद बघेल शा.स्ना.महाविद्यालय भिलाई 3 की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई की नियमित गतिविधि के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अल्पना देषपाण्डे ने पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षों के महत्व के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत कराया। वृक्षारोपण कर बरगद वृक्ष के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बरगद एवं पीपल के औषधीय गुणों की भी चर्चा की गई।












