भिलाई। डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के छात्र राहुल रमनानी को सीएमए उत्तीर्ण करने के बाद आईटीसी के कैम्पस सेलेक्शन में 12.5 लाख का पैकेज आॅफर किया गया है। इसके अलावा कंपनी एचआरए एवं वेतन का 10 प्रतिशत बोनस भी देगी। कॉमर्स में 11वीं से लेकर अब तक की पढ़ाई डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट से करने वाले राहुल रमनानी की बहन दिव्या रमनानी भी सीएमए एवं सीए कर चुकी है तथा बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं।












