भिलाई। शास. डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस इकाई द्वारा ब्रेस्ट कैन्सर अवेरनस कैम्पेन चलाया गया जिसमें रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. रेशमा लाकेश ने बताया कि शरीर के किसी अंग में होने वाली कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि कैन्सर का प्रमुख कारण होती है। शरीर में आवश्यकतानुसार यह कोशिकायें बट जाती हैं, लेकिन जब यह लगातार वृद्धि करती है तो कैन्सर का रूप ले लेती है। इस प्रकार स्तन कोशिकाओं में होने वाली अनियंत्रित वृद्धि स्तन कैन्सर का प्रमुख कारण है।












