भिलाई। छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की कमी नही है। जरूरत है तो बस उसे तलाशने और तराशने की। एक सुदृढ़ प्लेटफार्म देकर उसे शिखर तक पहुंचाने की। एक ऐसा ही अभिनव प्रयास पिछले कई वर्षों से संजय रूंगटा समूह द्वारा किया जा रहा है जो अत्यंत सराहनीय है। उक्त विचार संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस भिलाई, दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े़ स्कूल स्तरीय आयोजन सृजन-2019 के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवास सिंह बघेल जिला शिक्षा अधिकारी ने व्यक्त किये।












