AIDS-01

AIDS Day In MJ College of Nursing

भिलाई। एमजे कालेज ऑफ़ नर्सिंग ने विश्व एड्स दिवस पर नुक्कड़ नाटक खेलकर लोगों को जागरूक किया। प्रथम एवं चतुर्थ वर्ष की छात्राओं द्वारा खेले गए दो अलग अलग नाटकों में एचआईवी संक्रमण के फैलने के कारणों एवं उससे बचाव के तरीकों की चर्चा की गई। इससे पूर्व महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर ने महाविद्यालय में हरी झण्डी दिखाकर एड्स जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली महाविद्यालय से हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुंची जहां पार्क चौक पर नाटक खेले गए।

Full size460 × 284

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *