भिलाई। ट्रेंड नर्सेस एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया (टीएनएआई) द्वारा 3 से 6 नवंबर तक पीएसजी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, कोयम्बटूर में 28वीं एसएनए द्विवार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें 28 राज्यों से करीब 6000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न शासकीय तथा निजी नर्सिंग कॉलेजों के 41 सदस्यीय दल ने इस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनेक पुरस्कार जीते। पीजी कालेज ऑफ़ नर्सिंग, शंकराचार्य कालेज ऑफ़ नर्सिंग तथा शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इसमें अनेक पुरस्कार जीते।












