भिलाई। खेलना बच्चों का अधिकार है, इस बात को ध्यान में रखते हुये माइलस्टोन जूनियर, जुनवानी, भिलाई में बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसे बच्चों ने सिर्फ और सिर्फ खेल कर मनाया। शाला के कोर्टयार्ड में खेल की विभिन्न सामाग्रियों जैसे बॉल, किचनसेट, बैंडमिंटन, क्रिकेट, हॉकीसेट, बॉक्सिंग, झूले, फिसलपट्टी आदि अनेक चीजों को बच्चों को उपलब्ध कराया गया। बच्चों ने अपनी पसंदीदा खेल को स्वयं ही चुना तथा शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया।












