भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई में कम्प्यूटर विभाग द्वारा ‘संविधान एवं उसकी अनुसूचियाँ’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। अरूण कुमार श्रीवास्तव अतिथि वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान एवं उसकी अनुसूचियों के बारे में बताया एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में आने वाले संविधान से संबंधित प्रश्नों की जानकारी दी। साथ ही प्रश्नों की तैयारी समसामयिक राजनैतिक घटनाक्रम के आधार पर करें।












