भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने आज चिकित्सकीय सुविधा विहीन बांधा बाजार में शिविर लगाकर महिलाओं एवं बच्चों का इलाज किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नम्रता भुसारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप रामा थुटे ने यहां 300 से अधिक महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की। इस शिविर का आयोजन दूरस्थ अंचलों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा पहुंचाने की छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप किया गया था।












