भिलाई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की पूर्व वैज्ञानिक श्रीमती पूर्णिमा सावरगांवकर ने आज कहा कि यदि कचरा उत्पन्न करना हमारी फितरत है तो इसका निपटान और प्रबंधन करना भी हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए। वे श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में ‘ट्रेंड्स इन सोशल वेस्ट मैनेजमेंट एंड बायोलॉजी : एप्रोच टू ए सिरीन वर्ल्ड’ पर सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को विशिष्ट अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थीं।












