भिलाई। एमजे कालेज ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंस्पिरेशनल इकोनॉमी आईआईआईई, बहरीन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों की मानसिकता, उत्सुकता एवं प्रतिस्पर्धी क्षमताओं का विकास होगा। इस समझौता पत्र पर आईआईआईई के निदेशक डॉ मोहम्मद बुहेजी एवं एमजे कालेज की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को डॉ बुहेजी एवं डॉ दूनिया अहमद ने संबोधित किया।












