दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगितायें प्रारंभ हुई। विभिन्न खेलों में कड़ी स्पर्धा के बीच छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं ने डॉज बॉल और फुगड़ी में जहां चतुराई एवं चपलता का प्रदर्शन किया वहीं रस्साकशी में अपनी ताकत का भी इजहार किया। विभिन्न विषयों के जूनियर एवं सीनियर छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।












