दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की उपलब्धियों की श्रृंखला में एक कड़ी और जुड़ गयी। नेपाल के छात्र राजेन्द्र जोशी एवं नरेश राउत शोध संबंधी कार्य करने हेतु महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में पहुंचे। ये शोधार्थी त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू में प्रो. रामेश्वर अधिकारी एवं डॉ. राजेश पंडित के निर्देशन में प्रोजेक्ट कार्य कर रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने बताया कि ये शोध छात्र स्टडी एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत यहां शोध कार्य करेंगे।












