भिलाई। दुनिया में मानव जीवन व पर्यावरण के लिए सबसे खतरनाक प्लॉस्टिक से भी विद्युत प्राप्त की जा सकती है। यहां तक वाहनों के तेजी से घूमते पहियों से भी विद्युत का उत्पादन किया जा सकता है, नृत्य नाटिका भी इसके अच्छे स्रोत हो सकते हैं। ये बातें आरसीईटी में आयोजित ब्राइट आइडिया प्रजेन्टेशन में सामने आईं। इसका आयोजन क्रेडा के तत्वावधान में किया गया था। इसमें छात्र-छात्राओं के 36 समूहो ने अपनी सहभागिता दी।












