भिलाई। भिलाई के कर्नल पी हानी ने भारतीय थल सेना की तोपों के संधारण के लिए आर्टिफिसल इंटेलीजेंस का उपयोग कर एक ऐसी तकनीक ईजाद की है जो तोपों को तैयार रखने और संधारण खर्चों में कटौती करने में सहायक होगी। यह तकनीक तोपों के इंजन की जांच कर खामियों का पता लगाती है और उसे ठीक करने के उपाय भी सुझाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना दिवस पर सेना मेडल से उनका सम्मान किया। कर्नल हानी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-10 के 1990 बैच के पासआउट हैं।












