भिलाई। रमन प्रायवेट आईटीआई, बीडीएस कालेज एंव आईसेक्ट सुपेला के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करने हुए 71वें गणतंत्र-दिवस समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया। उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रशांत अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर उद्योगपति एवं समाजसेवी रामकृष्ण मुखर्जी एवं रमन आईटीआई के डायरेक्टर अरविंदर सिंह की उपस्थिति में 9:30 बजे ध्वजारोहण किया गया।












