भिलाई। गणतंत्र दिवस समारोह श्री शंकराचार्य महाविद्यालय एवं नर्सिंग महाविद्यालय के संयुुक्त तत्त्वाधान में महाविद्यालय प्रांगण, जुनवानी में हर्षोल्लास से मनाया गया। श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमैन आईपी मि़श्रा ने परेड का निरीक्षण करते हुए ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री गंगाजली शिक्षण समिति की अध्यक्षा श्रीमती जया मि़श्रा, नारायणी मि़श्रा, महाविद्यालय की निदेशक सह प्राचार्य डॉ. श्रीमती रक्षा सिंह, महाविद्यालय के अति. निदेशक डॉ जे. दुर्गा प्रसाद राव एवं नर्सिग महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शैलजा एनिक मंच पर आसीन थे।












