भिलाई। डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सीएमए फाउण्डेशन के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यार्थी 31 जनवरी से पूर्व अपना पंजीयन करा सकते हैं। सीएमए पाठ्यक्रम मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्य करने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह परीक्षा जून में होगी। संस्था 11वीं तथा 12वीं, सीए/सीएस/सीएमए में शानदार परीक्षा परिणाम के लिए जानी जाती है। इस वर्ष बी.कॉम. के घोषित परीक्षा परिणाम में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय मे संस्था की छात्रा आकांक्षा पंडित ने प्रथम एवं उन्नति सिंह ने पांचवा स्थान बनाया हैं।












