दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओें ने अकादमिक एवं क्रीड़ा के क्षेत्र में नये-नये कीतिर्मान गढ़े है। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में भी महाविद्यालय का वर्चस्व रहा है। खेल के क्षेत्र में 34 छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता दी है। इन सभी होनहार बेटियों का सम्मान शहर विधायक अरुण वोरा ने अपने निवास पर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।












