खपरी (दुर्ग)। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। देव संस्कृति कालेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। महाविद्यालय प्रावीण्य सूची में योगिता पटेल, स्मिता साव, मुक्ता, लीकेश कुमार साहू, टीला, सुनीता साहू, बसंत ने स्थान बनाया। सभी विद्यार्थियों ने 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये।












