भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय अपने ही पूर्व रिकार्डस ब्रेक करते हुए विश्वविद्यालय की प्राविण्य सूची में सर्वाधिक मेरिट स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक रूप से सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय का स्थान बना चुका हैं। महाविद्यालय की छात्राओं को वर्ष 2018 की प्राविण्यता सूची में 50 मेरिट स्थान प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही भिलाई महिला महाविद्यालय सर्वाधिक 7 स्वर्णपदक लेकर (फर्स्ट क्लॉस फर्स्ट) शैक्षणिक उपलब्धियों में विश्वविद्यालय में श्रेष्ठतर स्थान बना चुका है।












