दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की कला संकाय की छात्रा लक्ष्मी तिवारी ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 9 से 13 फरवरी 2020 तक आयोजित इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेंडल प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह एवं क्रीडा अधिकारी अब्दुल महमूद द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार लक्ष्मी तिवारी ने इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर की अनेक स्पर्धाओं में अपनी श्रेष्ठता सिध्द कर गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त किए है।












