दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत कैम्पेन के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रगति अग्रवाल एम.एससी द्वितीय सेमेस्टर रसायन एवं सुनील कुमार एम.एससी द्वितीय सेमेस्टर प्राणीषास्त्र को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमष: नेहा साहू, एम.एससी चतुर्थ सेमे. रसायन एवं भूपेन्द्र कुमार एम.एससी द्वितीय सेमे. रसायन को दिया गया।












