भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी द्वारा औद्योगिक संपत्ति, कॉपीराइट, बौद्धिक संपदा पर अधिकार आदि विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) ने सीजी कॉस्ट के सहयोग से किया। सीजी कॉस्ट के वैज्ञानिक डॉ. अमित दुबे अतिथि वक्ता थे। डॉ. तृप्ति अग्रवाल जैन, प्राचार्या ने आईक्यूएसी को उनके प्रयास के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रीति नवीन यादव ने किया। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कार्यशाला का लाभ उठाया।












