भिलाई। शहर की गायनी सोसायटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस एवं सीआरपीएफ की महिला सदस्यों के लिए स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच के लिए नि:शुल्क स्क्रीनिंग कैम्प लगाया। शंकराचार्य मेडिकल कालेज में आयोजित इस शिविर में पुलिस एवं सीआरपीएफ की 150 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्था फॉग्सी के अंतर्गत देश में ऐसी 250 से अधिक सोसायटियां कार्यरत हैं।












