बेमेतरा। मात्र 5 हेक्टेयर कृषि रकबे से शिवम परगनिहा आज न केवल एकाधिक फसल ले रहे हैं बल्कि आत्मा योजना के सुझावों एवं सहयोग से वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में भी सफल रहे हैं। अनाज उगाने के साथ ही उद्यनिकी फसल, पशुपालन एवं वर्मिकम्पोस्ट खाद बनाकर भी वे अपने परिवार की आय में वृद्धि कर रहे हैं। कृषि विभाग ने उन्हें अनुदान भी दिया है जिसका उन्होंने भरपूर सदुपयोग किया है।












