भिलाई। मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित ऑन-लाइन पेंटिग प्रतियोगिता में लगभग 150 छात्रों ने अपनी सहभागिता दी। विजयी प्रतिभागियों को सांसद विजय बघेल के निवास स्थान पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रायमरी स्तर पर अंशिका दानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अयान फारूकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, नीतू खुंटे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।












