Yoga-Dr-Raksha-Singh

Online Yoga Classes in Shankaracharya Mahavidyalaya

भिलाई। पंतजलि युवा भारत एवं छत्तीसगढ़ योग एसोसियशन के मध्य श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई का एमओयू ज्ञान और योग के विस्तार हेतु हुआ है। जिसके तहत आगामी योग एवं ध्यान का ई-प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 06.06.2020 से 21.06.2020 तक वृहद स्तर पर किया जा रहा है। योग सामान्य स्वास्थ्य में सुधार करते हुए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। योग एवं ध्यान का ई-प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस पर आईपी मिश्रा (चेयरमेन, श्री गंगाजली शिक्षण समिति, भिलाई) ने अपने संदेश में महाविद्यालय को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा की इस विकट परिस्थिती में आयोजित यह ई प्रशिक्षण निश्चित रूप से जनमानस और समाज के लिए उपयोगी साबित होगा। वैसे भी अभी प्रत्येक व्यक्ति को अपने आप को रोगप्रतिरोधक क्षमता एवं अपने आप को स्वस्थ्य रखना है। तो यह प्रशिक्षण बेहतर साबित होगा।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *