भिलाई। योग वैसे तो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है ही, कोरोना महामारी से बचाव के लिए भी यह बेहद महत्वपूर्ण है। नियमित रूप से योग करने पर शारीरिक एवं मानसिक शक्तियां मजबूत होती हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमताओं का विकास होता है जो कोरोना जैसे किसी भी संक्रमण को मात दे सकता है। इसके साथ ही लॉकडाउन जैसी परिस्थितयों में मानसिक स्वास्थ्य एवं सबलता का महत्व और बढ़ जाता है।
उक्त बातें श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में आयोजित 15 दिवसीय ई-योग एवं ध्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दसवें दिन पतंजलि छत्तीसगढ़ एसोसिएशन की ट्रेनर पूर्वी वर्मा ने कहीं।












